29 December 2023 Current Affairs In Hindi || डेली करेंट अफेयर्स 29 दिसंबर 2023 TODAY IMPORTANT QUESTION

29 December 2023 Current Affairs in Hindi डेली करेंट अफेयर्स 29 दिसंबर 2023

29 December 2023 Current Affairs in Hindi | डेली करेंट अफेयर्स 29 दिसंबर 2023 Today 29 December 2023 Current Affairs in Hindi , Current Affairs Gk Quiz In Hindi, Daily Hindi Quiz, Current Gk Quiz 29 December 2023, 29 December 2023 Current Affairs in Hindi

29 December 2023 Current Affairs In Hindi

Today Current Affairs In Hindi 29 December 2023 ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर

1. हाल ही में किस तिथि को अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस मनाया गया?

उत्तर:- 27 दिसंबर 2023।

टिपणी:- प्रत्येक वर्ष 27 दिसंबर को दुनिया एकजुट होकर अंतर्राष्ट्रीय महामारी तैयारी दिवस मनाती है।

2. हाल ही में किसको “Zee Real Heroes Award” से सम्मानित किया गया है?

उत्तर:- श्री संजय निगम।

टिपणी:- Sanjay Nigam has been honored with “Zee Real Heroes Award”. हाल ही में श्री संजय निगम को “Zee Real Heroes Award” से सम्मानित किया गया है।

3. नये टेनिस बॉल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का नाम क्या है ?

उत्तर:- इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) है।

टिपणी:- इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) एक नया टेनिस बॉल टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट है। यह लीग अनोखी है क्योंकि इसका आयोजन स्टेडियम के अंदर किया जाएगा।

यह भी देखें: Today Current Affairs Quiz In Hindi: 29 दिसंबर 2023

4. हाल ही में नाम बदलने के बाद अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है ?

उत्तर:- अयोध्या धाम स्टेशन है।

टिपणी:- अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच, बुधवार को रेल मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया है। यानी भगवान राम की नगरी में बना ‘अयोध्या रेलवे स्टेशन’ अब ‘अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन’ के नाम से जाना जाएगा।

5. हाल ही में किस संगठन ने “भारत का क्रिप्टो पोर्टफोलियो 2023” रिपोर्ट प्रकाशित की है ?

उत्तर:- कॉइनस्विच है।

टिपणी:- हाल ही में किस संगठन ने “भारत का क्रिप्टो पोर्टफोलियो 2023” रिपोर्ट प्रकाशित की है ? उत्तर कॉइनस्विच है। कॉइनस्विच ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 20% से अधिक क्रिप्टो निवेश दिल्ली, बैंगलोर और मुंबई में केंद्रित हैं।

6. हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने कौनसी मान्यता को रद्द कर दिया है?

उत्तर:- M.Phil डिग्री।

टिपणी:- Phil: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एमफिल प्रोग्राम बंद कर दिया है। यूजीसी ने अब छात्रों को इस पाठ्यक्रम में प्रवेश न लेने की चेतावनी दी है, क्योंकि यह अब एक मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है।

Today Current Affairs in Hindi 29 दिसंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स

7. हाल ही में भारत और रूस ने किस के विस्तार के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर:- कुडानकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र।

टिपणी:- भारत और रूस ने 26 दिसंबर 2023 को तमिलनाडु में कुडानकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र की भविष्य की बिजली उत्पादन इकाइयों के निर्माण से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर पाँच दिवसीय (25 से 29 दिसंबर 2023) दौरे के लिए रूस की यात्रा पर हैं।

8. हाल ही में किस मोबाइल फोन कंपनी ने अभिनेत्री ‘दीपिका पादुकोण’ को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?

उत्तर:- Tecno कंपनी ने।

टिपणी:- गुरुग्राम / नोएडा : एक अभूतपूर्व कदम के तहत, प्रीमियम वैश्विक स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो को भारतीय सुपरस्टार दीपिका पादुकोण को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।

29 December 2023 Current Affairs in Hindi Latest GK Question In Hindi

9. हाल ही में किस देश में दुनिया का सबसे पुराना किला खोजा गया है?

उत्तर:- रूस में।

टिपणी:- मास्को। पुरातत्वविदों ने रूस के साइबेरिया के दूरदराज इलाके में महत्त्वपूर्ण खोज की है। उन्होंने शिकारियों और संग्रहकर्ताओं द्वारा बनाए गए लगभग 8,000 साल पुराने दुनिया के सबसे प्राचीन किले का पता लगाया है। इस दुर्ग का निर्माण आक्रामक पड़ोसियों को दूर रखने के लिए किया गया था।

10. हाल ही में किस को श्रीलंका में भारत के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है?

उत्तर:- संतोष झा को।

टिपणी:- समृद्ध राजनयिक अनुभव के साथ संतोष झा ने आधिकारिक तौर पर श्रीलंका में भारत के नए दूत के रूप में कार्यभार संभाला, उन्होंने कोलंबो में एक समारोह में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को परिचय पत्र प्रस्तुत किया।

Daily Current Affairs | डेली करेंट अफेयर्स

29 December 2023 Current Affairs in Hindi यहां, हम दैनिक समाचार और घटनाओं के आधार पर Daily Current Affairs 2023 (जीके अपडेट), Current Affairs Quiz, और मासिक करंट अफेयर्स पीडीएफ अंग्रेजी और हिंदी में प्रदान कर रहे हैं। तिथिवार और महीनेवार Daily Current Affairs ऊपर दिए गए हैं। इस तरह, आप सरकारी परीक्षा की तैयारी के लिए देश और दुनिया भर के सभी महत्वपूर्ण खबरों के संपर्क में रह सकते हैं।

Daily Current Affairs Hindi – कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

करंट अफेयर्स क्या है?
करंट अफेयर्स रोजाना देश दुनिया में घटने वाली घटनाओं का विवरण है, जो सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उमीदवारों के लिए बेहद ही जरुरी है, क्यूंकि समसामयिकी घटनाओं से अक्सर परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं.

क्या इस Current Affairs In Hindi पेज पर रोजाना डेली करेंट अफेयर्स अपडेट किए जाते हैं?
जी हाँ, इस Current Affairs In Hindi पेज पर रोजाना डेली करेंट अफेयर्स अपडेट किए जाते हैं, ताकि आपको आगामी परीक्षा में मदद मिल सके.

क्या यहाँ Current Affairs PDF प्राप्त कर सकते हैं?
जी हाँ, आप इस पेज की मदद से हर सप्ताह करेंट अफेयर्स का पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *