12 January 2024 Current Affairs in Hindi | डेली करेंट अफेयर्स MOST IMPORTANT Gk Quiz All Exam

12 January 2024 Current Affairs in Hindi डेली करेंट अफेयर्स 12 जनवरी 2024

12 January 2024 Current Affairs in Hindi | डेली करेंट अफेयर्स 12 जनवरी 2024- Today 12 January 2024 Current Affairs in Hindi , Current Affairs Gk Quiz In Hindi, Daily Hindi Quiz, Current Gk Quiz 12 January 2024, 12 January 2024 Current Affairs in Hindi.

12 January 2024 Current Affairs in Hindi

Today Current Affairs In Hindi 12 January 2024 ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर

1. स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में एक लाख से अधिक आबादी की कैटेगरी में सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार किसे मिला ?

उत्तर:- इंदौर और सूरत ।

टिपणी:- इस वर्ष सबसे स्वच्छ शहर पुरस्कार की श्रेणी में दो शहरों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। बंदरगाहों के शहर सूरत ने भी इस बार इंदौर के साथ शीर्ष सम्मान हासिल किया, इससे पहले इंदौर ने लगातार 6 वर्षों तक अकेले शीर्ष स्थान हासिल किया था।

2. लगातार चौथी बार बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में कौन शपथ लेगा?

उत्तर :- शेख हसीना।

टिपणी:- अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना आज शाम लगातार चौथी बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना को आज लगातार चौथे कार्यकाल के लिए बांग्लादेश की प्रधान मंत्री के रूप में शपथ दिलायी जाएगी।

3. केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक (अधिग्रहण) के रूप में किसे नियुक्त किया है?

उत्तर:-समीर कुमार सिन्हा।

टिपणी:- सरकार ने महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी समीर कुमार सिन्हा को अब रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक (अधिग्रहण) नियुक्त किया गया है।

Today Current Affairs Quiz In Hindi 12 जनवरी 2024

4. अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने हॉकी टूर्नामेंटों के प्रसारण के लिए किसके साथ समझौता किया है?

उत्तर:- वायकॉम 18।

टिपणी:- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने हाल ही में प्रमुख हॉकी टूर्नामेंटों के प्रसारण के लिए वायकॉम 18 (Viacom18) के साथ चार साल का समझौता किया है. यह डील 2023 से 2027 की अवधि के लिए की गयी है. इसमें FIH नेशंस कप को छोड़कर सभी FIH इवेंट शामिल हैं. हॉकी प्रशंसक ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ सिनेमा (JioCinema) और वायकॉम 18 के लीनियर चैनल नेटवर्क स्पोर्ट्स18 पर देख सकते है.

5. संसद का बजट सत्र इस महीने की किस तारीख से शुरू हो रहा है?

उत्तर:- 31 जनवरी।

टिपणी:- मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट 1 फरवरी को आएगा. वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट को छठवीं बार पेश करेंगी. सूत्रों की मानें तो संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा. ये सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा.

6.  ज़ाग्रेब ओपन 2024 कुश्ती टूर्नामेंट में किस भारतीय ने 57 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता?

उत्तर:- अमन सहरावत।

टिपणी:- अमन सेहरावत ने 57 किग्रा फाइनल में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर चीन के ज़ो वानहाओ को मात दी।

Today Current Affairs in Hindi 12 जनवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स

7.भारतीय नौसेना का बहुराष्ट्रीय अभ्यास ‘मिलन’-24 का आयोजन कहां किया जायेगा?

उत्तर:- विशाखापत्तनम

टिपणी:- भारतीय नौसेना का बहुराष्ट्रीय अभ्यास मिलन 24 विशाखापत्तनम में 19 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जायेगा। इससे पहले इस अभ्यास का 11वां संस्करण 2022 में पूर्वी नौसेना कमान के तहत विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था।

8. घुड़सवारी खेल के लिए अर्जुन पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी कौन बनी है?

उत्तर:-दिव्यकृति सिंह।

टिपणी:- दिव्यकृति सिंह ने घुड़सवारी खेल के लिए प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाली देश की पहली महिला के रूप में भारतीय खेल इतिहास के इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है।

12 January 2024 Current Affairs in Hindi Latest GK Question In Hindi

9. 12 जनवरी को प्रतिवर्ष किस रूप में मनाया जाता हैं?

उत्तर:- राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में।

टिपणी:- भारत में स्वामी विवेकानन्द की जयंती, अर्थात 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णयानुसार सन् 1984 ई. को ‘अन्तरराष्ट्रीय युवा वर्ष’ घोषित किया गया।

10. पहला राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया गया था?

उत्तर:- साल 1984 में।

टिपणी:- साल 1984 में भारत सरकार ने इस दिन को पहली बार ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के तौर पर घोषित किया और अगले साल 1985 से इसे हर साल मनाया जा रहा है। यह दिन स्वामी विवेकानन्द और उनके विचारों को याद करने-प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Daily Current Affairs | डेली करेंट अफेयर्स

12 January 2024 Current Affairs in Hindi यहां, हम दैनिक समाचार और घटनाओं के आधार पर Daily Current Affairs 2024 (जीके अपडेट), Current Affairs Quiz, और मासिक करंट अफेयर्स पीडीएफ अंग्रेजी और हिंदी में प्रदान कर रहे हैं। तिथिवार और महीनेवार Daily Current Affairs ऊपर दिए गए हैं। इस तरह, आप सरकारी परीक्षा की तैयारी के लिए देश और दुनिया भर के सभी महत्वपूर्ण खबरों के संपर्क में रह सकते हैं।

Daily Current Affairs Hindi – कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

करंट अफेयर्स क्या है?

करंट अफेयर्स रोजाना देश दुनिया में घटने वाली घटनाओं का विवरण है, जो सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उमीदवारों के लिए बेहद ही जरुरी है, क्यूंकि समसामयिकी घटनाओं से अक्सर परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं.

क्या इस Current Affairs In Hindi पेज पर रोजाना डेली करेंट अफेयर्स अपडेट किए जाते हैं?

जी हाँ, इस Current Affairs In Hindi पेज पर रोजाना डेली करेंट अफेयर्स अपडेट किए जाते हैं, ताकि आपको आगामी परीक्षा में मदद मिल सके.

क्या यहाँ Current Affairs PDF प्राप्त कर सकते हैं?

जी हाँ, आप इस पेज की मदद से हर सप्ताह करेंट अफेयर्स का पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *