28 December 2023 Current Affairs In Hindi || डेली करेंट अफेयर्स 28 दिसंबर 2023 TODAY IMPORTANT QUESTION

28 December 2023 Current Affairs in Hindi डेली करेंट अफेयर्स 28 दिसंबर 2023

28 December 2023 Current Affairs in Hindi | डेली करेंट अफेयर्स 28 दिसंबर 2023 Today 28 December 2023 Current Affairs in Hindi , Current Affairs Gk Quiz In Hindi, Daily Hindi Quiz, Current Gk Quiz 28 December 2023, 28 December 2023 Current Affairs in Hindi.

28 December 2023 Current Affairs in Hindi
28 December 2023 Current Affairs in Hindi

Today Current Affairs In Hindi 28 December 2023 ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर

1. हाल ही में उपराष्ट्रपति ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के किस समारोह को संबोधित किया है?

उत्तर:- दीक्षांत समारोह को।

टिपणी:- हाल ही में उपराष्ट्रपति ने रोहतक में महर्षि दयानंद विश्‍वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया है

2. केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में झारखंड के जमशेदपुर में कौनसे ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया है?

उत्तर:- वीर बाल दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।

टिपणी:- केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में झारखंड के जमशेदपुर में वीर बाल दिवस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया है?

3. हाल ही में पूर्वोत्तर आयुर्वेद एवं लोक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में क्षमता विस्तार परियोजना का शिलान्यास किस ने किया है?

उत्तर:- श्री सर्बानंद सोनोवाल और श्री पेमा खांडू ने।

टिपणी:- केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री, श्री सर्बानंद सोनोवाल और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्री पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में आज पूर्वोत्तर आयुर्वेद और लोक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (एनईआईएएफएमआर) में क्षमता विस्तार परियोजना का शिलान्यास किया।

यह भी देखें: Today Current Affairs Quiz In Hindi: 28 दिसंबर 2023

4. 28 और 29 दिसंबर 2023 को दिल्ली में मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता कौन करेगा ?

उत्तर:- प्रधानमंत्री नरेंद्रा मोदी।

टिपणी:- पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में होने वाले मुख्य सचिव के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन 28 और 29 दिसंबर को होगा। मुख्य सचिवों का पहला सम्मेलन बीते साल जून में हुआ था। इसी साल जनवरी में दिल्ली में दूसरा सम्मेलन हुआ।

5. हाल ही में अभिनेत्री ‘दीपिका पादुकोण’ को किस संस्था ने अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?

उत्तर:- मिनरल वाटर ब्रांड ‘बिसलेरी’ ने।

टिपणी:- मिनरल वाटर ब्रांड बिसलरी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपना पहला ग्‍लोबल ब्रांड एम्‍बेसेडर बनाने की घोषणा की है, मिनरल वाटर ब्रांड बिसलरी ने नए कैम्‍पेन में दीपिका पादुकोण को अपना पहला ग्‍लोबल ब्रांड एम्‍बेसेडर बनाया है

6. हाल ही में राजस्थान राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया हैं?

उत्तर:- वासुदेव देवनानी को।

टिपणी:- पांच बार के अनुभवी भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुनाव जीत लिया है। 16वीं राजस्थान विधानसभा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला जब भाजपा के अनुभवी विधायक वासुदेव देवनानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

Today Current Affairs in Hindi 28 दिसंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स

7. हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स (COC) का 8वां संस्करण कहाँ आयोजित हुआ?

उत्तर:- बैंकॉक, थाईलैंड।

टिपणी:- 8वां हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) कॉन्क्लेव ऑफ चीफ्स (COC) बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित किया गया था।

8. शिलांग आर्मफाइट-ऑल इंडिया चैम्पियनशिप 2023 में पुरुष वर्ग में विजेता कौन था ?

उत्तर:- दीपांकर मेक।

टिपणी:- शिलांग आर्मफाइट-ऑल इंडिया चैंपियनशिप 2023 हाल ही में शिलांग के यू सोसो थाम ऑडिटोरियम में आयोजित की गई थी। पुरुष, महिला और दिव्यांग समेत कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। पुरुष वर्ग में असम के दीपांकर मेक विजेता बने।

28 December 2023 Current Affairs in Hindi Latest GK Question In Hindi

9. भारत के पहले ‘एआई सिटी’ के रूप में किस शहर को विकसित किया जा रहा है?

उत्तर:- लखनऊ ।

टिपणी:- ‘नवाबों का शहर’ के नाम से मशहूर लखनऊ शहर को भारत के पहले ‘एआई सिटी’ के रूप में विकसित किया जायेगा. नोएडा पहले से ही आईटी के केंद्र के रूप में उभरा है, इसी की तर्ज पर अब लखनऊ जैसे टियर 2 शहरों का भी विकास आईटी हब के रूप में किया जा रहा है।

10. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस राज्य में गंगा नदी पर 4.56 किमी लंबे नए पुल के निर्माण को मंजूरी दी है?

उत्तर:- बिहार।

टिपणी:- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिहार में दीघा और सोनपुर को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर 4.56 किमी लंबे, 6-लेन वाले नए पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी. इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 3,064.45 करोड़ रुपये अनुमानित है जिसमें सिविल निर्माण के लिए 2,233.81 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।

Daily Current Affairs | डेली करेंट अफेयर्स

28 December 2023 Current Affairs in Hindi यहां, हम दैनिक समाचार और घटनाओं के आधार पर Daily Current Affairs 2023 (जीके अपडेट), Current Affairs Quiz, और मासिक करंट अफेयर्स पीडीएफ अंग्रेजी और हिंदी में प्रदान कर रहे हैं। तिथिवार और महीनेवार Daily Current Affairs ऊपर दिए गए हैं। इस तरह, आप सरकारी परीक्षा की तैयारी के लिए देश और दुनिया भर के सभी महत्वपूर्ण खबरों के संपर्क में रह सकते हैं।

Daily Current Affairs Hindi – कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

करंट अफेयर्स क्या है?
करंट अफेयर्स रोजाना देश दुनिया में घटने वाली घटनाओं का विवरण है, जो सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उमीदवारों के लिए बेहद ही जरुरी है, क्यूंकि समसामयिकी घटनाओं से अक्सर परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जाते हैं.

क्या इस Current Affairs In Hindi पेज पर रोजाना डेली करेंट अफेयर्स अपडेट किए जाते हैं?
जी हाँ, इस Current Affairs In Hindi पेज पर रोजाना डेली करेंट अफेयर्स अपडेट किए जाते हैं, ताकि आपको आगामी परीक्षा में मदद मिल सके.

क्या यहाँ Current Affairs PDF प्राप्त कर सकते हैं?
जी हाँ, आप इस पेज की मदद से हर सप्ताह करेंट अफेयर्स का पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *